मध्य प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, 21 जिलों में बारिश की संभावना, जानें ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन फिर भी नमी वाली हवाएं कई जिलों में बारिश का कारण बन रही है। आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं।
MP Weather update

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम रोजाना करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी तेज गर्मी और उमस का मौसम देखने को मिल रहा है तो कभी अचानक बादलों से बरसात हो रही है। एक बार फिर मौसम बदला हुआ नजर आया और प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है।

प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव का असर राजधानी भोपाल में देखा गया, यहां दिनभर बादल छाए रहे। इसके अलावा कई जिलों में मध्यम बारिश और कुछ जिलों में बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौसम प्रणालियों बनी हुई है। जिसके चलते नमी वाली हवाएं प्रवेश कर रही हैं। यही कारण है कि राज्य में अलग-अलग जगह बादल छाए हुए हैं। जबलपुर, इंदौर और नर्मदा पुरम संभाग में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं कुछ जिलों में उमस और तेज गर्मी का दौर देखा जाएगा।

कैसा रहेगा मौसम (MP Weather)

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 से 3 दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह से बने रहने वाले हैं। शुक्रवार को जबलपुर, नर्मदा पुरम और इंदौर संभाग के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके अलावा कई क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

यहां बरसेंगे मेघा

मध्य प्रदेश में हरदा, बैतूल, जबलपुर, नर्मदापुरम, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, इंदौर, डिंडोरी, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, खंडवा, धार झाबुआ और खरगोन में बारिश के आसार जताए गए हैं।

क्यों बदल रहा मौसम

आपको बता दें कि अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। गहरी कम दबाव के क्षेत्र से केरल और तमिलनाडु होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका जा रही है। यही सारी चीज मौसम के मिजाज को बार-बार बदलने का काम कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews