MP Weather : नए सिस्टम के सक्रिय होते ही बदलेगा मौसम, बढ़ेंगी मानसूनी गतिविधियां, सितंबर में कई जिलों में अच्छी बारिश के संकेत, जानें IMD का ताजा अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में सितंबर में एक बार फिर बदलाव आ सकता है। अगले महीने की शुरूआत में नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत मिले है, जिसके प्रभाव से  जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।वही रीवा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।फिलहाल 2 सितंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है, इस दौरान तापमान में भी अच्छी खासी वृद्धि होगी।

4 दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम, 2 सितंबर से आएगा बदलाव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है, 2 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद जबलपुर-शहडोल संभाग के जिलों में मानसून की सक्रियता बढ़ते ही तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में मिला जुला मौसम रहेगा, कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। नई मौसम प्रणाली सक्रिय होने से 3 सितंबर से मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और अच्छी का दौर फिर शुरू होने की संभावना है।

सितंबर में नए सिस्टम के एक्टिव होते ही बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पश्चिम उत्तर हिस्से में तेज हवाएं चल रही है।सितंबर में यह सिस्टम प्रदेश में भी सक्रिय होने के संकेत मिले है, जिससे सितंबर माह में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो सकता है और कई जिलों में अच्छी और भारी बारिश हो सकती है । विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन सितंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य स्थिति में आते ही नमी आना शुरू हो जाएगी और फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews