MP Weather : 24 घंटे में बदलेगा 4 संभागों का मौसम, 2 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार, आज 22 जिलों में कोहरा-कोल्ड डे, पढ़े IMD अपडेट

15- 16 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग बादल छाने के साथ बारिश का अनुमान है। 17 जनवरी से सिस्टम का असर कम होगा और फिर मौसम साफ होने लगेगा।
MP Weather

MP Weather Alert Today : आज 14 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से बुधवार से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और बादल बारिश की स्थिति बनेगी। इससे पहले आज मंगलवार को एक दर्जन जिलों में कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति पर कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही 15- 16 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग बादल छाने के साथ बारिश का अनुमान है। 17 जनवरी से सिस्टम का असर कम होगा और फिर मौसम साफ होने लगेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड बढ़ेगी और शीतलहर के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

MP Weather : आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा।रायसेन, दमोह, शाजापुर और उमरिया जिले में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

15-16 जनवरी को मेघगर्जन के साथ बारिश

बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश होने वाली है।16 जनवरी को विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना में  भी हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews