MP Weather: मप्र का फिर मौसम बदला, आज 14 जिलों में बारिश के आसार, ओले की भी संभावना

mp weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात, पश्चिमी मध्यप्रदेश से होकर विदर्भ तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) और अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी बिहार पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। 4 नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने से एमपी मौसम विभाग  (MP Weather Department) ने आज सोमवार 27 दिसंबर 2021 को  14 जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई है।वही 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े.. 1 जनवरी से मिलेगी ये नई सुविधा, इन गाडियों में कोच बढ़े, MP की ट्रेनों में भी बदलाव

मौसम विभाग (MP Weather Update Today) के अनुसार,  सोमवार को बादल सघन होने के साथ ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। आज सोमवार ग्वालियर-चंबल संभागों के अलावा नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़ और विदिशा में कहीं कहीं बारिश के आसार है। भोपाल, सागर, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा शहडोल में 28 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हल्की बारिश और कहीं-कहीं छोटे ओले गिरेंगे। मंगलवार-बुधवार को पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका है।  30 दिसंबर से कोहरा छाने लगेगा।इसके बाद 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अच्छी ठंड रहेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर बिगड़ेगा मौसम, सोमवार से बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी संभावना

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है, जिसके प्रभाव में प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर भी चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic circulation) अभी सक्रिय है। इनके कारण और 28-29 दिसंबर को मुख्यतः उत्तरी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा/ तड़ित झंझावात की संभावनाएं बनी हुई हैं।

जानें अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। अगले 5 दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असमस मेघायल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में ओलावृष्टि हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews