Hindi News

MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 8 नवंबर को बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 8 नवंबर को बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अलग अलग जगहों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से मध्य प्रदेश के मौसम मे भी बदलाव देखने को मिलेगा। एमपी मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन बाद हिमालय से आने वाली हवाओं के गुजरने से मौसम फिर बदलने देखने को मिलेगा । 7 नवंबर से ठंड में तेजी आएगी और 8 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान ग्वालियर चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़े…CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार 5 नवंबर को मैदानी इलाके में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पाकिस्तान से आने वाली हवाएं 8 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा,इसके प्रभाव से ग्वालियर चंबल में बारिश होने की संभावना है। इंदौर और भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।मध्यप्रदेश में अच्छी कड़ाके की ठंड दिसंबर से शुरू होगी। यह करीब तीन महीने फरवरी तक रहेगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक,6 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा। सोमवार 7 नवंबर के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव 8 नवंबर को ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ-साथ भोपाल और इंदौर में भी हल्की बारिश के संकेत है।इसके बाद 9 नवंबर के आसपास भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसाार है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, इन्हें मिलेगा पेंशन का लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, हिमालय व पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का मध्य प्रदेश में आंशिक असर दिख रहा है, इंदौर के तापमान में वृद्धि हो रही है। अगले दो से तीन दिन तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिम हवा अपने साथ कश्मीर की ठंडक लेकर आने लगी, जिससे ग्वालियर में 9 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट दिखेगी। रविवार से मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में कहीं–कहीं बादल भी छा सकते हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ बिहार के आसपास ट्रफ के रुप में और एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर सक्रिय है।वही अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है और आज शनिवार काे पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरक चक्रवात बनने जा रहा है।इन 4 मौसम प्रणालियाें के असर से हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। रविवार से ग्वालियर, चंबल संभागाें के जिलाें में बादल छा सकते हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !