Hindi News

SIR में गड़बड़ी का आरोप: जीतू पटवारी बोले- मध्यप्रदेश में फॉर्म-7 के जरिए कांग्रेस वोटरों के नाम काटने की साजिश, FIR की चेतावनी

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
कांग्रेस का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर कांग्रेस के मतदाताओं को सूची से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नियमों से हटकर बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
SIR में गड़बड़ी का आरोप: जीतू पटवारी बोले- मध्यप्रदेश में फॉर्म-7 के जरिए कांग्रेस वोटरों के नाम काटने की साजिश, FIR की चेतावनी

Jitu Patwari

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रूख बरकरार है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मतदाताओं को चिन्हित कर भाजपा के BLA अनजान लोगों के नाम से फॉर्म 7 के तहत नाम कटवाने का षड्यंत्र चला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वालों पर कांग्रेस एफआईआर दर्ज कराएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नियमों के अनुसार एक दिन में बीएलए सिर्फ दस मतदाताओं पर फॉर्म 7 के ज़रिए आपत्ति दर्ज  करा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर कई बीएलए एक दिन में तीन सौ आपत्तियां तक दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी स्थिति में पात्र मतदाताओं के नाम कटने नहीं देगी।

जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मतदाताओं को चिन्हित कर भाजपा के BLA अनजान लोगों के नाम से फॉर्म 7 के तहत नाम कटवाने का षड्यंत्र चला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर के जिन सबूतों को राहुल गांधी ने देश के सामने रखा था, वही साज़िश अब मध्यप्रदेश में धरातल पर नज़र आ रही है।

एफआईआर की चेतावनी

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो बूथ लेवल अधिकारी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं वो उनकी सराहना करते हैं। लेकिन जो 5 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी FIR दर्ज करवाएगी। जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की अवहेलना करने वालों को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी कांग्रेस लगातार आरोप लगाती रही है कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास कर रही है। जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि कई जिलों से शिकायतें सामने आ रही है कि फॉर्म 7 के माध्यम से फर्जी आपत्तियां दाखिल कर कांग्रेस के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है। अब एक बार फिर उन्होंने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews