MP Weather : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ सर्दी बढ़ने के आसार, पूरे हफ्ते कैसा रहेगा वेदर?, जानें IMD का नया अपडेट

प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां सक्रिय है और पश्चिमी हवा आ रही है, जिसके कारण दिन के साथ अब रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। फिलहाल प्रदेश का 28 जिलों का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
MP Weather

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड से राहत है, दिन रात के तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि हुई है । फिलहाल मंंगलवार बुधवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन दो दिन बाद ठंड का एक और दौर शुरू होने का अनुमान है।इसके बाद 20 फरवरी से फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी का अहसास होने लगेगा।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय है। हवा का रुख बदला है।राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात एक्टिव है, इसके असर से अगले 3-4 दिन प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। दिन के समय कहीं कहीं आंशिक और हल्के बादलों जैसी स्थिति बन सकती है। 12-14 फरवरी को बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज ।
  • भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम।
  • प्रदेश के 28 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
  • सोमवार को रतलाम, मंडला और सिवनी में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews