मध्य प्रदेश मौसम : आज मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, वज्रपात-तेज हवा, जानें अपने शहर का ताजा हाल

मंगलवार को 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है।वही अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
MP Weather update

मध्य प्रदेश में 11-12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। विशेषकर पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में भारी वर्षा की संभावना है।आज मंगलवार को 7 जिलों में अति भारी बारिश और 12 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

वही दो दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरिसंहपुर, सागर, सिवनी, शहडोल और उमरिया में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।सोमवार को 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। सिवनी में नौ घंटे में ढाई इंच पानी गिरा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है। हवा के ऊपरी हिस्सों में एक द्रोणिका रेखा (ट्रफ) दक्षिण राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश के बीच से होकर गुजर रही है।इस मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश का क्रम चल रहा है और एक हफ्ते जारी रहेगा।

MP Weather : 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

  • मंगलवार 8 जुलाई: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी,मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।सीहोर, हरदा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, उमरिया में भारी बारिश।
  • बुधवार 9 जुलाई: सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला,बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम और बैतूल में अति भारी बारिश का अलर्ट है। बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में भारी बारिश ।
  • गुरूवार 10 जुलाई: दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना,रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश । ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, देवास, खंडवा, हरदा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • शुक्रवार 11 जुलाईः श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट ।

MP Weather Forecast till 11 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews