MP Weather Update : छाए रहेंगे बादल, 26 जिलों में बिजली-बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते का हाल

MP Weather

MP Weather Alert Today: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 4 मौसम प्रणालियों के चलते आज शनिवार से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार बिगड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक जबलपुर, रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिरने का अनुमान है। कई जिलों में 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवा चलने का अनुमान भी है।

16 से 20 मार्च तक इन जिलों में बारिश-ओले की चेतावनी

  • 16 से 19 मार्च के बीच जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कटनी, डिंडोरी, अपूपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, रायसेन, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली का मौसम बिगड़ा रहेगा । इस दौरान इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
  • 17 मार्च को भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बादल छाने और जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने के आसार है। रविवार को जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के साथ डिंडौरी, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवा चलने का अनुमान भी है।
  • 18 मार्च के लिए पांढुर्णा, मंडला और डिंडोरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को नर्मदापुरम, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
  • 19 मार्च मंगलवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है, वही डिंडौरी, जबलपुर, पांढुर्ना, सिवनी और मंडला जिले में ओले गिरने की आशंका है। 20 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा, जिसका असर एमपी पर भी देखने को मिलेगा।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने से जबलपुर, रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के जिलों में बिजली, बारिश और ओले गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews