MP Weather Update : 24 घंटे के बाद फिर बदलेगा मौसम ,आज एक दर्जन से जिलों में बारिश की चेतावनी, ओले गिरने की भी आशंका, जानें IMD का ताजा अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today :पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। आज सोमवार को भी ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है। हालांकि मंगलवार बुधवार से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार है, वही 15-20 फरवरी के बाद वापस तापमान में वृद्धि होने लगेगी और गर्मी का अहसास होगा।

आज इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, गिरेंगे ओले

  1. मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को ग्वालियर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर नीमच, मंदसौर , दतिया, और पन्ना जिले में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
  2. रीवा संभाग के जिलों में, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, अगरमालवा, नीमच, अशोकनगर, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुरकलां, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, अशोकनगर में ओलावृष्टि के आसार है।इन जिलों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग

  1. मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी लगातार बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है।
  2. चक्रवाती परिसंचरण के कारण भी अरब सागर से नमी आ रही है जिससे मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है और बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो रही है, हालांकि 6 फरवरी के बाद फिर मौसम बदलेगा।पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही हवाओं का रुख बदलेगा और रात के तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड का अहसास होगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • ग्वालियर- चंबल अंचल में बारिश हुई। तापमान गिरने से ठंड में भी इजाफा हुआ।
  • भोपाल, उज्जैन, जबलपुर सहित 15 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार रहा।
  • बैतूल, दमोह, नर्मदापुरम, सागर, सिवनी, खरगोन, खंडवा, मंडला, धार और रतलाम में भी पारा 30 डिग्री से अधिक रहा।
  • पिछले 24 घंटे में 22 जिलों में रात का तापमान 4.8 डिग्री तो 25 जिलों में अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।
  • ग्वालियर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री ,दतिया में 24.4 , भोपाल में 30.9 डिग्री, इंदौर में 30.7 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री तापमान रहा।
  • उमरिया, बैतूल, दमोह, नर्मदापुरम, सागर में पारा 30 डिग्री से अधिक, सिवनी, खरगोन, खंडवा, मंडला, धार और रतलाम में 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
  • 12 जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री तो 15 जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री ऊपर रहा।
  • बुंदेलखंड, विंध्य, ग्वालियर संभाग, चंबल, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सिंगरौली, सीधी, सतना सहित 14 जिलों में हल्की बारिश हुई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews