MP: सोमवार से फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, बूंदाबांदी के आसार, 24 जिलों में लू का अलर्ट, जानें मानसून पर अपडेट

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार 16 मई से मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज  रविवार 15 मई को 24 जिलों में हीट वेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15-16 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के असर से आज रविवार को जबलपुर सहित मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर सिवनी सहित आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बौछारे पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े.. VIDEO: जनता से नरसिंहपुर कलेक्टर का आह्वान- जब भी कॉल- मैसेज करें तब बोले…

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नौगांव और खजुराहों 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  खजुराहो, रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह,  राजगढ़, दतिया, गुना, ग्वालियर में हीट वेव का असर देखने को मिला। आज रविवार को छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तीव्र लू का रेड अलर्ट और ग्वालियर, चंबल और रीवा संभागों के जिलों के साथ नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह और सागर में  लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, 28 मई के बाद प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान क्षेत्र में मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है,  तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है और बिहार से असम और मेघालय तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन प. बंगाल क्षेत्र में तक विस्तृत है, ऐसे में मानसून के जल्द आने के संकेत है।

यह भी पढ़े.. 5 जून को MP से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेन, 23 मई तक अमरकंटक एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें रद्द, इसमें कोच बढ़े

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, रविवार 15 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी होते ही 16 मई से तापमान में कमी आएगी । 24 मई की मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 33 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा, जो 2 जून तक चलेगा।वही 15-16 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। इसके असर से अगले शनिवार को जबलपुर सहित मंडला, बालाघाट, सिवनी सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं बौछारे पड़ सकती हैं।

मानसून पर अपडेट

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 26 मई तक मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा। वही  मध्यप्रदेश में 15 से 16 जून तक आने की संभावना है। भोपाल में यह 20 जून और इंदौर में 15 जून तक आ सकता है। आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून की तारीख 1 जून से 30 सितंबर तक होती है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर मानसून पहुंचता है । चुंकी इस साल केरल के तट पर 4-5 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है अतः मध्यप्रदेश में भी 4-5 दिन पहले मानसून आ सकता है।पहली बारिश 10 से 15 जून के बीच हो सकती है।इस बार मानसून भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में ज्यादा मेहरबान रहेगा। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews