मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 3 दिन हल्की बारिश का दौर, अब तक 42.1 इंच हुई वर्षा, जानें कब होगी मानसून की विदाई?

आज मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।
MP weather

मध्य प्रदेश में सितंबर अंत तक छुटपुट वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, इसके बाद मानसून की विदाई शुरू होगी। फिलहाल अगले तीन दिन तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।खास करके दक्षिण पूर्वी हिस्से में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।बता दे कि अब तक औसत 42.1 इंच बारिश हो चुकी है यानि 6.9 इंच पानी ज्यादा गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों और पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों वाला ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है और यह औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊँचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 15 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 20% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 42 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 35.2 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 में से 5 जिले खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी में 27 इंच पानी भी नहीं गिरा है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।
  • भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 18 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews