MP Weather: फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 15 जिलों में हीट वेव अलर्ट

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। भले ही पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, जिसके चलते तापमान में इजाफा हो रहा है, लेकिन गुरूवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है । एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 27 अप्रैल को 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 3% की वृद्धि, मई में कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज बुधवार 27 अप्रैल 2022 को 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।आज ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों के साथ खरगोन, खंडवा, राजगढ़, रतलाम, छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।28 अप्रैल से ग्वालियर में तीन दिनों तक लू चलने के आसार हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड और सतना-रीवा में 28 अप्रैल तक, 29 अप्रैल से मई तक भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरा प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगीअशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में कहीं-कहीं 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट है। वही 29 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षाेभ जम्मू कश्मीर पहुंचेगा, जिससे हवाओं का रुख बदलेगा और राजस्थान से आने वाली हवाओं का दौर थमेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए ताजा अपडेट, 29 या 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट! ऐसे करें चेक

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  वर्तमान में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, ऐसे में तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। वही दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर विदर्भ से होते हुए तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, बावजूद इसके मौसम पर कोई विशेष असर नहीं हो रहा है।लेकिन राजस्थान-गुजरात की गर्म हवाओं के कारण आज बुधवार-गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।इधर,28 अप्रैल गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने के चलते शुक्रवार से दिन का तापमान कुछ कम होने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews