Hindi News

MP News: 6 साल तक के बच्चों को मिलेगा लाभ, विभाग की बड़ी तैयारी, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP News: 6 साल तक के बच्चों को मिलेगा लाभ, विभाग की बड़ी तैयारी, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP News. मध्य प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department of Madhya Pradesh) की कुपोषण की दर में कमी और सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए बड़ी तैयारी है। विभाग द्वारा प्रदेश में आज 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक “स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा” का आयोजन किया जा रहा है। इसेके तहत 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन तथा ऊंचाई, लंबाई माप कर पोषण ट्रैकर एप में एंट्री की जाएगी, ताकी बच्चों की पोषण पर विशेष फोकस किया जा सके।

यह भी पढ़े.. MP: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, मई तक पूरा होगा ये काम, ऐसे मिलेगा लाभ

संचालक महिला बाल विकास डॉ. रामराव भोंसले ने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली स्पर्धा आँगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल, विशेष कैम्प, स्वास्थ्य केन्द्र, घर आदि में की जाएगी। इसकी प्रविष्टि पोषण ट्रेकर एप के ऑनलाइन मॉड्यूल पर दर्ज की जाएगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित जन्म से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को संभावित लक्ष्य के विरूद्ध श्रेष्ठ उपलब्धि वाले संभाग, जिले, परियोजना, सेक्टर और आँगनवाड़ी केन्द्रों का स्वस्थ्य बालक- बालिका स्पर्धा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर से भी पुरस्कृत किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. old Pension: क्या दोबारा लागू होगी पुरानी पेंशन योजना? अब यूनियन ने पीएम को लिखा पत्र

डॉ. भोंसले ने बताया कि   वर्तमान में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 57 प्रतिशत बच्चों को एकीकृत बाल विकास सेवा का लाभ प्राप्त हो रहा है। यह स्पर्धा बच्चों में कुपोषण (malnutrition) और समय पर उपचारात्मक हस्तक्षेप के लिये नियमित निगरानी के महत्व को स्थापित करेगी। इस स्पर्धा का उद्देश्य 0 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के पोषण स्तर में सुधार लाना, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित मुद्दों के साथ बड़े पैमाने पर समुदाय का भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है।  आँगनवाड़ी सेवाओं से छूटे क्षेत्र के 6 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों को भी अभियान में सम्मिलित कर समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों में बच्चों के पोषण के प्रति परिवार एवं समुदाय को जागरूक करना एवं स्वस्थ रहने के लिए परिवार एवं बच्चों में स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा आज 21 मार्च 2022 से समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। प्रथम 2 दिवस प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे के मध्य आँगनवाड़ी पर ही बच्चों का शारीरिक माप किया जायेगा।
  • 23 से 27 मार्च तक प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक केन्द्र स्तर पर बच्चों का शारीरिक माप किया जायेगा तथा टोले, मजरे, अनकवर्ड क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों का आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा शारीरिक माप हितग्राही के घर जाकर लिया जायेगा।
  • शहरी क्षेत्र जो आँगनवाड़ी केन्द्र के बाहर हैं, उनमें प्रत्येक कॉलोनी/हाउसिंग सोसायटी में घर-घर जाकर जन्म से 6 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों का शारीरिक माप लिया जायेगा।
  • स्पर्धा में 0 से 6 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों की ऊँचाई, लंबाई और उम्र का डेटा संकलित करने में मदद मिलेगी। इससे प्रदेश एवं सभी जिलों से स्टंटिंग, वेस्टड और कम वजन के बच्चों का चिन्हांकन हो सकेगा।
  • भारत सरकार द्वारा निर्धारित जन्म से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को संभावित लक्ष्य के विरूद्ध श्रेष्ठ उपलब्धि वाले संभाग, जिले, परियोजना, सेक्टर और आँगनवाड़ी केन्द्रों का स्वस्थ्य बालक- बालिका स्पर्धा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर से भी पुरस्कृत किया जायेगा।
  • प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली स्पर्धा आँगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल, विशेष कैम्प, स्वास्थ्य केन्द्र, घर आदि में की जाएगी।
  • इसकी प्रविष्टि पोषण ट्रेकर एप (nutrition tracker app) के ऑनलाइन मॉड्यूल पर दर्ज की जाएगी।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews