MPPEB : उम्मीदवारों के लिए बड़ी सूचना, एग्जामिनेशन बोर्ड ने नियम में किए बदलाव, आदेश जारी

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना (MP Corona) की तीसरी लहर थम गई है। इसके साथ ही प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (professional examination board) द्वारा पात्रता परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया (MPPEB Recruitment Process) आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा में प्रश्न और उत्तर को चैलेंज करने के लिए नए नियम भी तय किए गए हैं। जिसके लिए 8 फरवरी 2022 को एमपीपीईबी द्वारा आदेश जारी किया गया है।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश द्वारा आदेश क्रमांक सूची जारी किया गया है। जिसके मुताबिक विभिन्न प्रवेश पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) प्राप्त किए जाने के नियम में बदलाव किया गया है। नए नियम के मुताबिक अभ्यर्थी द्वारा किसी भी प्रश्न पर एक बार आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। एक बार आपत्ति दर्ज होने पर उस प्रश्न को विषय विशेषज्ञ द्वारा विस्तृत रूप से परीक्षण कर ही उस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

Read More : MP School : स्कूली छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बड़ी घोषणा, इस तरह मिलेगा लाभ

दरअसल प्रश्न पर एक बार आपत्ति दर्ज होने के बाद पुन आपत्ति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। वही प्रति प्रश्न और उत्तर प्राप्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन प्रस्तुत करने हेतु उम्मीदवार को शुल्क भी होगा। अभ्यर्थी ₹50 शुल्क तत्काल प्रभाव से लेकर प्रश्न उत्तर पर आपत्ति अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

बता दे कि MPPEB के संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई थी। 11वीं बैठक में इस मामले में निर्णय लिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा द्वारा 10 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा में साढे आठ लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना भी जताई गई है।

Link 

http://www.peb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2021/question_challenge_2021_fees_order.jpg

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews