Hindi News

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए बड़ी खबर है। MPPSC द्वारा स्टेट इंजीनियर सर्विस परीक्षा (SES 2021) और डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा (dental surgeon Recruitment Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (official Website) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड (Amit card Download) कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 22 मई को स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के अभ्यावेदन को आयोग द्वारा नामंजूर कर दिया गया है। बता दे नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा सहित दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा का आयोजन 22 मई रविवार के दिन किया जाएगा।

Read More :  कर्मचारी-पेंशनर्स के हित में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फैमिली पेंशन में मिलेगा लाभ

इसके लिए एडमिट कार्ड 17 मई को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। दरअसल डेंटल सर्जन परिणाम परीक्षा और स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2021 का आयोजन राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में किया जाएगा। इसके लिए इंदौर भोपाल ग्वालियर जबलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

साथ ही MPSC स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा और डेंटल सर्जन परीक्षा के लिए ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें छात्रों की सुविधा के लिए यहां उपलब्ध कराई जा रही है।

MPPSC SES 2021 Admit card

http://103.36.71.56/Portal/Examinations/MPPSC/2022/AdmitCard/SE21Login.aspx

MPPSC Dental Surgeon 2022

http://103.36.71.56/Portal/Examinations/MPPSC/2022/AdmitCard/DS22Login.aspx

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews