48 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर बदलेगा वेदर, अप्रैल में चलेगी लू, पढ़े मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया अपडेट

अगले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।। रविवार को मौसम साफ रहेगा। फिलहाल बादल छाने या बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
mp Weather

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में आज रविवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ओले-बारिश और आंधी का दौर थमते ही तापमान में इजाफा होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम में धूप खिली रहेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 25-26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर दो दिन बाद मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। खास करके 27 से 31 मार्च के बीच राज्य में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

अप्रैल-मई में चलेगी लू

अप्रैल और मई में लू चलेगी। संभावना है कि अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवाएं चल सकती है।सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।बीते दिन हुई कहीं कहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews