
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15 Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लाभार्थियों का योजना की 15 वीं किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबर है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में अगली किस्त के 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते है। वही योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ने 3 दस्तावेजों को अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक करवाना अनिवार्य है, वरना आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000
दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक केन्द्र सरकार द्वारा 14वी जारी की जा चुकी है और अब जल्द ही 15वीं किस्त जारी की जानी है।कोई परेशानी आने पर किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या फिर 011-23381092 के जरिए संपर्क कर सकते है।
कब आएंगे खाते में 15वीं किस्त के 2000 रुपए
पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि नंवबर के पहले सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। हालांकि किस्त की फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
कट सकते है कई लाभार्थियों के नाम
माना जा रहा है कि अगली किस्त के दौरान लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आ सकती है, चुंकी अपात्र और नियमों का पालन का करने के चलते कई किसानों को सूची से बाहर किया जा सकता है। यदि आप भी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो pmkisan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं कि कहीं आपका नाम सूची से बाहर तो नहीं कर दिया गया, वही किस्त और ईकेवायसी संबंधित अपडेट भी चेक कर सकते है।इसके अलावा भरे गए आवेदन फॉर्म को भी अच्छी तरह से चेक कर लें, ताकी कोई जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर में गलती न हो, अन्यथा आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी राशि
- अगली किस्त जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है और जिन्होंने भू-सत्यापन भी नहीं करवाया है
अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है। आपके फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती है या बैंक खाता संख्या गलत है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) , भूमि सत्यापन और बैंक खाते के आधार से लिंक होना जरूरी है। किसानों को ये काम 15 अक्टूबर तक करने हैं। - पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
ये योजना के लिए अपात्र
- सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
- पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)। - पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।
- केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
जानिए eKYC की आसान सी प्रक्रिया
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
कैसे चेक करें अगली किस्त पर ताजा स्टेटस
- सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वह होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं। अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।
- इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। अब Get Report पर क्लिक करें।
- इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
- यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं है।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

