UP Election से पहले PM Modi का नया नारा, UP + Yogi बहुत है UPYOGI

UP Election से पहले PM Modi का नया नारा, UP + Yogi बहुत है UPYOGI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश(UP) को गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Express Way) के रूप में एक बड़ी सौगात दी। शाहजहांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 594 किलोमीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं जिन्हें देश की विरासत से भी दिक्कत है और देश के विकास से भी। इन लोगों को गंगा जी के सफाई अभियान से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले, पश्चिम यूपी में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इससे आप भलीभांति परिचित हैं। सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे यूपी की जनता कह रही है- यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी।

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेस वे के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। ये एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से होकर गुजरेगा। ये एक्सप्रेस वे पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी से जोड़ेगा जिसका लाभ राजनीतिक दृष्टि से तो होगा ही साथ ही औद्योगिक और धार्मिक क्षेत्र को भी फायदा होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर राजनीतिक दल रहे। उन्होंने नाम लिए बगैर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को निशाने पर लिया।  पीएम मोदी ने कहा कि ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं। पहला वरदान- लोगों के समय की बचत। दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी। तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग। चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि। पांचवा वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि।

ये भी पढ़े – मप्र पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि जब पूरा यूपी एक साथ बढ़ता है तो देश आगे बढ़ता है। इसलिए डबल इंजन की सरकार का फोकस यूपी के विकास पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम यूपी के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। आप याद करिए पांच साल पहले का हाल। राज्य के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो दूसरे शहरों और गांव-देहात में बिजली ढूंढे नहीं मिलती थी। डबल इंजन की सरकार ने ना सिर्फ यूपी में करीब 80 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए, बल्कि हर जिले को पहले से कई गुना ज्यादा बिजली दी जा रही है।

ये भी पढ़े – SSC EXAM Calendar : भर्ती परीक्षा कैलेण्डर जारी, 2022 में होंगी 15 परीक्षाएं

पीएम ने कहा कि हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं जिन्हें देश की विरासत से भी दिक्कत है और देश के विकास से भी। देश की विरासत से दिक्कत क्योंकि इन्हें अपने वोटबैंक की चिंता ज्यादा सताती है। देश के विकास से दिक्कत क्योंकि गरीब की, सामान्य मानवी की इन पर निर्भरता दिनों-दिन कम हो रही है। इन लोगों को गंगा जी के सफाई अभियान से दिक्कत है। यही लोग हैं जो आतंक के आकाओं के खिलाफ सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। यही लोग हैं जो भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को कठघरे में खड़ा कर देते हैं।  इन लोगों को काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम बनने से दिक्कत है। इन लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से दिक्कत है।

ये भी पढ़ें – अब एडमिन कर सकेंगे दूसरों के मैसेज डिलीट, व्हाट्सएप लाने वाला है नया अपडेट

उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले, पश्चिम यूपी में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इससे आप भलीभांति परिचित हैं। पहले यहाँ क्या कहते थे? दिया बरे तो घर लौट आओ! क्योंकि सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे। आज पूरे यूपी की जनता कह रही है- यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र के मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड, 3 दिन तक चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में आज जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है वो ये दिखाता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। पहले जनता के पैसे का क्या-क्या इस्तेमाल हुआ है ये आप लोगों ने भली-भांति देखा है। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के पैसे को उत्तर प्रदेश के विकास में लगाया जा रहा है।  उन्होंने कहा माँ गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews