राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ECI वोट चोर को बचा रहे, ज्ञानेश कुमार को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

राहुल गांधी ने कहा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है, उन्होंने कहा मैं ऐसा इंसान हूँ जो अपने देश से, अपने संविधान से, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता है और उसी प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूँ, मैं यहां ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सबूतों पर आधारित न हो और जिसे आप परख न सकें।
Rahul Gandhi's big attack ECI

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी ने आज दावा किया कि वोट चोरी के पुख्ता सबूत हमारे पास हैं जिसे कोई झुठला नहीं सकता, उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को प्रोटेक्ट कर रहे हैं, बचा रहे हैं लेकिन कोई बचने वाला नहीं है, राहुल ने कहा ये हाइड्रोजन बम नहीं है लेकिन जल्दी ही ये भी फूटेगा, उन्होंने दावा किया कि अब तो हमें चुनाव आयोग के अन्दर से भी जानकारियां मिलने लगी है, राहुल गांधी बोले भारत के संविधान को बचाना इन एजेसियों का काम है मेरा नहीं लेकिन फिर भी एक देशभक्त भारतीय होने के नाते मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूँ

वोट चोरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ चुके लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज इंदिरा भवन नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेस कर एक बार फिर अपने अंदाज में वोट चोरी के सबूत पेश किये, राहुल ने पिछली प्रेस कांफ्रेस से एक कदम आगे बढ़ते हुए आज कुछ ऐसे मतदाताओं को मंच पर पेश किया जिनके वोट काटे गए और उन्हें ही नहीं पता, राहुल ने कर्नाटक के उस कर्मचारी को भी सबके सामने बुलाया, जिसके मोबाइल पर वोटर का नाम डिलीट करने का मैसेज आया था। कर्मचारी ने दावा किया कि उसने किसी तरह का मैसेज नहीं भेजा और न ही वोट डिलीट किया है। इसी तरह राहुल ने और भी कुछ लोगों को मंच पर बुलाकर उनकी जानकारी या फिर आवेदन के बिना वोट काटे जाने के दावे किये। मंच पर आय इक कर्मचारी ने तो उसके नाम पर 12 वोट काटे जाने का दावा किया।

कर्नाटक की CID ने 18 का चुनाव आयोग ने नहीं दिया जवाब ,क्यों?

राहुल गांधी ने कहा वोट काटने का काम केवल कर्नाटक या फिर महाराष्ट्र में ही वोट काटने या फिर बल्क में वोट जोड़ने का काम नहीं हुआ ये कई राज्यों में हुआ है और कई सालों से होता आया है, राहुल ने स्पष्ट किया कि ये हाइड्रोजन बम नहीं है वो जल्दी ही आयेगा, उन्होंने कहा मुख्य निर्वाचन आयुक्त वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं ये स्पष्ट है  इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है, उन्होंने कहा, ‘मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इतने सीधे आरोप क्यों लगा रहा हूं? कर्नाटक में इस मामले की जांच जारी है, कर्नाटक की CID ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे हैं और उनसे कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया जा रहा,  क्यों नहीं दिया जा रहा? क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि यह ऑपरेशन कहां से चल रहा है, और हमें पूरी तरह यकीन है कि यह हमें उसी जगह तक ले जाएगा।

कर्नाटक, महाराष्ट्र की विधानसभा के उदाहरण देकर  हमला 

उन्होंने कर्नाटक की आलंद विधानसभा और महाराष्ट्र की राजुरा विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि टारगेट करके वोट काटे गए और जोड़े गए। राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 2023 के विधानसभा चुनाव में 6018 वोट डिलीट किए गए।  यह कांग्रेस की मजबूत सीट है, इसलिए इसे टारगेट किया गया। ये सबूत ब्लैक एंड वाइट हैं। हमारे पास प्रमाण हैं कि पूरे देश में अल्पसंख्यक, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्ग के लाखों वोट काटे जाते हैं।

मैं सच्चा देशभक्त भारतीय होने के नाते अपनी ड्यूटी कर रहा 

राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों को आखिर कौन बचा रहा है तो ऐसा करने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार हैं। उन्होंने चैलेंज दिया है कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग पूरी डिटेल दे, यदि नहीं दी तो फिर स्पष्ट हो जाएगा कि वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग उन्हें बचाने में जुटा है। राहुल गांधी ने कहा कि यदि एक सप्ताह में जवाब नहीं मिला तो देश के युवा समझेंगे कि आप भी संविधान की हत्या करने वालों के साथ हैं। राहुल बोले संविधान की रक्षा करना उसे बचाना नेता प्रतिपक्ष का काम नहीं है ये संवैधानिक एजेंसियों का काम है लेकिन एक सच्चा देशभक्त भारतीय होने नाते मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews