Rajasthan Weather : पश्चिम विक्षोभ से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि के भी आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Alert :  राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में आज मौसम शुष्क है। रविवार बाड़मेर, जैसलमेर एरिया में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।वही राजस्थान में 14 मार्च से कई हिस्सों में बादल, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने की गतिविधियां देखने को मिलेगी। बारिश के बाद राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।वही सोमवार को पूर्वी राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश के आसार है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है।वही पंजाब, हरियाणा और पूर्वी पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और गुजरात में कच्छ के आसपास के एक एंट्री साइक्लोनिक सिस्टम बना है, जिसके असर से राज्य में आज पश्चिमी हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए है।वही बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर जिलों में भी बदलाव दिखाई दे रहा है।वही सोमवार को  पूर्वी राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

5 संभागों में बूंदाबांदी, तेज हवाएं

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से राज्य में 12 से 14 मार्च के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 13 मार्च से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13-14 मार्च से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके कारण एक हफ्ते के बाद मौसम में फिर से बदलाव नजर आएगा और राज्य में फिर बारिश होगी और आंधी चलेगी।

13-14 मार्च को इन जिलों में बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोम के बाद राजस्थान का मौसम में आगे कोई बदलाव नहीं दिखेगा। 13-14 तारीख को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, राजसमंद, टोंक, नागौर, पाली में बारिश होगी। 14 मार्च से राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। धीरे-धीरे यह सिस्टम जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के जिलों की ओर बढ़ सकता है, बारिश का ये दौर 3-4 दिन तक चल सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश मंगलवार को भी होगी, लेकिन पश्चिम राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews