Rajasthan Weather : 2 वेदर सिस्टम सक्रिय, छाएंगे बादल, 14 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, ओेलावृष्टि के भी आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Update :  उत्तर भारत में एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम और पाकिस्तान-पंजाब सीमा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब राजस्थान में भी दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन जिलों में बारिश हुई, वही अगले 24 घंटे में भी करीब 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी राजस्थान के कई भागों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो  बुधवार-गुरूवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 24 मई को आज बाड़मेर, टोंक, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, अलवर, अजमेर में आंधी चलने और कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है , वही झुंझुनूं, सीकर जिलों के लिए में भी मौसम बिगड़ सकता है। सीकर में फिलहाल 27 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान धूल भरी आंधी 40-50 किलोमीटर स्पीड से चलने की संभावना है। वही 28 मई तक राजस्थान के कई भागों में आंधी और बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

अगले 48 घंटों में 6 संभागों में बारिश-आंधी

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिन तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज आंधी, तूफान और बारिश-ओलावृष्टि के साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले दो दिनों तक प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित छह संभागों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग शामिल है, जहां तेज हवा-आंधी, बिजली गिरने और तेज बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है, वही करीब 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने से साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

25-26 मई को भी बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 25 मई को टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, धौलपुर, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, बीकानेर, जोधपुर, नागौर और अजमेर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, गंगानगर हनुमानगढ़, चूरू और सीकर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वही 26 मई को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews