Hindi News

Sagar News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते धराए वनरक्षक और वनपाल

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
Sagar News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते धराए वनरक्षक और वनपाल

सागर, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश (MP) में भ्रष्टाचारियों (corrupt officer) पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। दरअसल आज लोकायुक्त (lokayukt) की टीम द्वारा सागर (sagar) जिले में कार्रवाई की गई है। जहां 5000 की रिश्वत (bribe) लेते वनरक्षक और वनपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सागर (sagar) जिले में वनरक्षक को किसान से सूअरों द्वारा नष्ट की गई फसल के मुआवजे दिलाने के प्रतिवेदन के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। दरअसल रहली ब्लॉक के चांदपुर गांव निवासी संजय कुमार की फसल को जंगली सूअर ने नष्ट कर दिया था।

Read More: अब इन डिवाइस में उपलब्ध नहीं होंगे Google Apps, कहीं आपका फ़ोन तो नहीं लिस्ट में शामिल

किसान द्वारा वन विभाग से मुआवजा राशि के लिए आवेदन किया गया, जिसके बाद वनरक्षक जसवंत सिंह और वनपाल शेख हनीफ द्वारा किसान से 5000 रिश्वत की मांग की गई। अधिकारियों द्वारा कहा गया रिश्वत मिलने के बाद ही नष्ट की गई फसल का प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा।

जिसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त की थी। वही सागर लोकायुक्त ने इस मामले में जानकारी की सत्यता को जांचने के बाद निरीक्षक अभिषेक वर्मा की टीम द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आवेदक के खेत पर ही वनपाल और वंरक्षक को 5000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews