School Holiday 2025 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, बढ़ गई छुट्टियां, 3 दिन और बंद रहेंगे स्कूल

बिगड़ते मौसम, ईद मिलाद-उन-नबी और अंनत चतुर्दर्शी के चलते पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के निजी और सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है। अब सोमवार 8 सितंबर को स्कूल खुलेंगे।
school news

Holiday in School : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है । हरियाणा के हिसार और सिरसा जिले भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 5 और 6 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।आदेश में कहा गया है कि यदि मौसम सामान्य रहा तो विद्यालय 8 सितंबर से नियमित रूप से खोले जाएंगे।फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 5 सितंबर और झज्जर में 6 सितंबर को अवकाश रहेगा।रोहतक में शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए गए है।

इन राज्यों में भी अवकाश घोषित

  • पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी समस्त स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 7 सितंबर तक छुट्टी रखी गई है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। शिक्षकों व कर्मचारियों का स्कूल व कॉलेज में उपस्थित होना जरूरी नहीं है।
  • सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के तहत महाराष्ट्र के अन्य जिलों में 5 सितंबर को छुट्टी रहेगी। जबकि मुंबई शहर और उपनगरों में ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम के चलते 8 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। जम्मू संभाग में 5 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तीन दिनों तक अवकाश घोषित किया गया है।इसमें 5 सितंबर ईद मिलाद-उन-नबी , 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी,7 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

सितंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद ( पैगंबर मुहम्मद जन्मदिन दिल्ली,यूपी,कर्नाटक,महाराष्ट्र और तमिलनाडु बंद रह सकते है)
  • 6 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी (महाराष्ट्र में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महाष्टमी)(पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews