Sexual Video Chat : स्टिंग ऑपरेशन के बाद BJP महासचिव ने दिया पद से इस्तीफा

Sexual Video Chat : स्टिंग ऑपरेशन के बाद BJP महासचिव ने दिया पद से इस्तीफा

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील वीडियो चैट (sexual video chat) वायरल (viral) होने के बाद आखिरकार BJP के वरिष्ठ नेता और महासचिव ने अपने पद से इस्तीफा (resign) दे दिया है। BJP नेता ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में मुलाकात की है और जल्द ही वह कानूनी प्रक्रिया से गुजर कर उस कथित वीडियो (video) की सच्चाई सबके सामने लाएंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य महासचिव के टी राघवन (KT Raghvan) ने मंगलवार को पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल बीते दिनों एक YouTuber ने एक महिला के साथ वीडियो चैट में पार्टी नेता का कथित रूप से यौन स्पष्ट वीडियो जारी किया था। जिसके बाद बीजेपी नेता को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा है।  बीजेपी नेता राघवन (T Raghvan) ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं आरोपों से इनकार करता हूं। कानूनी तौर पर उनका सामना करेंगे। मुझे सुबह से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो (sexual video) के बारे में पता चला। मुझे और मेरी पार्टी को कलंकित करने के लिए वीडियो जारी किया गया था।

BJP नेता राघवन ने कहा कि मैंने प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई से मुलाकात की और उनसे चर्चा की। मैं अपनी पार्टी के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। तमिलनाडु के लोग और उनके करीबी उन्हें जानते हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा मैं पिछले 30 सालों से बिना किसी उम्मीद के सेवा कर रहा हूं।

Read More: PROMOTION: MP के इन अफसरों को जल्द मिलेगा तोहफा, बनेंगे IAS-IPS, प्रस्ताव तैयार

वहीँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने राघवन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने एक बयान में कहा मुझे विश्वास है कि वह कानूनी रूप से इस मुद्दे का सामना करेंगे और खुद को साबित करेंगे।
वीडियो YouTuber मदन द्वारा जारी किया गया था जो एक साल पहले पार्टी में शामिल हुए थे और वर्तमान में एक तमिल दैनिक के साथ काम कर रहे हैं।

जांच एजेंसियों द्वारा अभी तक वीडियो की प्रामाणिकता स्थापित नहीं की गई है। मदन ने अपने यूट्यूब पेज पर कहा कि उन्होंने अन्नामलाई को अपने स्टिंग ऑपरेशन और वीडियो के बारे में सूचित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वीडियो अन्नामलाई की सहमति से जारी किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews