VIDEO: MP में जल्द बनेगा ये कठोर कानून, कैबिनेट के बाद विधानसभा में होगा पेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, हरप्रीत कौर रीन। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) अवैध शराब को लेकर कठोर कानून बनाने जा रही है। मप्र सरकार आज कैबिनेट बैठक में इसे पास करने के बाद विधानसभा (MP Assembly Monsoon ) के मानसून सत्र में इसका बिल पेश करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इसको लेकर बिल तैयार कर लिया गया है, जिसे विधानसभा के इसी सत्र में पेश किया जाएगा ।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने भी साफ कर दिया है कि इस कानून के बाद अब ऐसे मामलों में आरोपी सलाखों के पीछे रहेंगे।न कि सुबह जाकर शाम को छूट जायेगे।

यह भी पढ़े.. MP Flood: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों पर सीएम शिवराज की नजर, ग्वालियर-चंबल संभाग को लेकर दिए बड़े निर्देश

मंदसौर में हाल ही में जहरीली शराब (Mandsaur Poisonous Liquor Scandal) पीने से 8 लोगों की मौत हो गई थी ,जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा था।जहरीली शराब से मौत की वजह से सरकार को न सिर्फ विपक्ष बल्कि जनता की भी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं।ऐसे मामलों पर लगाम लगाने सरकार अब कठोर कानून बनाने जा रही है।

कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद विधानसभा के इसी सत्र में बिल लाया जाएगा।बिल में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आ रही अवैध शराब को लेकर भी शिवराज सरकार संबंधित राज्यों से बात करेगी।अवैध शराब के मुद्दे पर कानून बनाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सोमवार को बैठक बुलाई थी।बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

गौरतलब है कि मंदसौर में कुछ दिन पहले ही जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि इंदौर (Indore) में भी नकली शराब की वजह से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। मंदसौर में जहरीली शराब बनाने और बेचने वाले 11 आरोपियों में से अब तक 8 गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि 3 आरोपी फरार हैं।

https://vimeo.com/582407980

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews