Swami Vivekananda Jayanti 2024 : सीएम मोहन यादव ने कहा ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में पृथ्वी से सूर्य तक जमी भारत की धाक’, लक्षद्वीप का उदाहरण दिया

Mohan

Swami Vivekananda Jayanti 2024 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों मेंं से एक है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय युवा दिवस” पर उन्होने सभी को बधाई देते हुए ये बात कही। उन्होने कहा कि आज से 100 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने जो घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, आज हम सभी देख रहे हैं कि दुनिया के हर क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है। इस मौके पर उन्होने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हाल ही में उन्होने लक्षद्वीप जाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारे देश में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं।

सीएम ने कहा ‘हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है भारत’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होने माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि ‘हम सब सौभाग्यशाली हैं कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक हैं। आज से 100 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने जो घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, आज हम सभी देख रहे हैं कि कदम कदम पर भारत की उबलब्धियां देख रहे हैं। हम पृथ्वी से चंद्रयान और गगनयान अर्थात सूर्य तक भारत की साख और धाक बना रहा है। ये अहसास करा रहा है कि जिस प्रकार का समय चल रहा है, आर्थिक संपन्नता का हो,आर्थिक शक्ति बनने का हो, रक्षा के मामले हो, खेल का मैदान हो..जीवन का कौन सा क्षेत्र बचा है जहां भारत का मान सम्मान नहीं बढ़ रहा है।’ 

पीएम मोदी और लक्षद्वीप का उदाहरण दिया

सीएम ने कहा कि ‘ये हमारा सौभाग्य है, प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देशवासियों को प्रेरणा देता है। वो अपने एक एक कदम से पूरे देश को रोमांचित भी करते हैं और आनंदित भी करते हैं। कैसा कमाल का व्यक्तित्व है उनका कि युवा बुजुर्ग बच्चे सभी विवेकानंद की भांति प्रधानमंत्री के साथ जुड़ जाते हैं। अभी हमने लक्षद्वीप में भी देखा है। पानी के अंदर के रोमांचक खेल को उन्होने ज़ाहिर किया। उन्होने बताया कि वहां टूरिज्म की बड़ी संभावना है। उन्होने बताया कि हमारा अपना लक्षद्वीप भी कितना सुंदर हो सकता है अब हमें विदेश जाने की जरुरत नहीं है।’ स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन हम सभी को प्रेरणा देने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी का जीवन भी उसी तरह प्रेरणास्रोत है।

[dgv_vimeo_video id=”902125911″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews