Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें लिस्ट

transfers 2023

Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 8 को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जिसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

कार्मिक विभाग, असम द्वारा जारी आदेश के तहत आज राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नवीन पदस्थापना सहित अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनके हुए तबादले

  • जारी आदेश के तहत एसीएस अरूप कुमार शर्मा, सीईओ जिला परिषद, नागौन को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उन्हें स्मॉल सेविंग असम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इसके अलावा उन्हें फिल्म और सोसाइटी के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • एसीएस अनंतकुमार गोगोई स्कूल शिक्षा विभाग के ज्वाइंट सचिव का तबादला कर उन्हें जिला परिषद नागौन का सीईओ नियुक्त किया गया है।
  • एसीएस नज़रीन अहमद को असम लोक सेवा आयोग के सदस्य का प्रभार सौंपा गया है।
  • असम के मेगा बिहू प्रदर्शन के लिए कई राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करना होगा।
  • इनमें एसीएस अलकनंदा मेधी को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें ASDMA का एसपीओ नियुक्त किया गया है।
  • एसीएस मिताली लहकर को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग उपसचिव सहित राज्य सूचना कमीशन असम रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
  • एसीएस धीरज कुमार जैन को गृह और शहरी कार्य का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • एसीएस गध्रुव ज्योति हथी बरुआ को स्वदेशी और आदिवासी आस्था और संस्कृति विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • एसीएस दीपशिखा साकई को आवास और शहरी मामले सहित स्मार्ट सिटी का अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें लिस्ट 

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”434643″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”434642″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”434641″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews