Transfer 2023 : आईएएस सहित अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट

transfers 2023

Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे है। इसी बीच एक बार फिर से थोक बंद अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस अधिकारी को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए कई अधिकारियों कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा जारी आदेश के तहत 2 आईएएस अधिकारी सहित समाहरणालय के कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन आईएएस के हुए तबादले

आईएएस सरवन कुमार सचिव कृषि विभाग बिहार पटना, (अतिरिक्त प्रभार सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) को अखिल भारतीय सेवा अवकाश नियमावली 1955 के नियम 12-13 और 20 के तहत 1 अप्रैल 2023 से 30 मई 2023 तक कुल 60 दिनों के लिए चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आईएएस बी राजेंद्र, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (अतिरिक्त प्रभार, प्रधान सचिव, जन शिकायत, सामान्य प्रशासन विभाग, मिशन निदेशक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी) को सचिव, कृषि विभाग (अतिरिक्त प्रभार, सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन कर्मचारियों के हुए तबादले

  • नीतीश कुमार, वाहन चालक को समाहरणालय सुपौल से समाहरणालय शेखपुरा भेजा गया है।
  • विकास रंजन, लिपिक को अनुमंडल कार्यालय पश्चिम मुजफ्फरपुर से समाहरणालय नालंदा बिहार शरीफ भेजा गया है।
  • सुनीता कुमारी, कार्यालय परिचारी, अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर को समाहरणालय, नालंदा बिहार शरीफ भेजा गया है।
  • लीला कुमारी, कार्यालय परिचारी, अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर को समाहरणालय, नालंदा बिहार शरीफ भेजा गया है।
  • वाहन चालक, अखिलेश कुमार को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए प्रखंड कार्यालय शेखुपुरा से समाहरणालय गया नियुक्त किया गया है।
  • वाहन चालक, कुंदन कुमार को समाहरणालय मुंगेर से समाहरणालय, पूर्वी चंपारण मोतिहारी भेजा गया है।
  • रमेश सिंह, वाहन चालक को अंचल कार्यालय भोजपुर आरा से समाहरणालय, समस्तीपुर भेजा गया है।
  • दिलीप कुमार, वाहन चालक अंचल कार्यालय समस्तीपुर से समाहरणालय भोजपुर आरा भेजा गया है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”446932″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”446933″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews