Hindi News

Transfer : मप्र में IAS अधिकारियों के तबादले, 12 कलेक्टर इधर से उधर, देखे लिस्ट

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
Transfer : मप्र में IAS अधिकारियों के तबादले, 12 कलेक्टर इधर से उधर, देखे लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में तबादलों (transfer) का दौर जारी है। लगातार प्रदेश मैं अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच IAS अफसरों (IAS Officers) के तबादले किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में देर शाम आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है। जिसमें 14 कलेक्टर को भी शामिल किया गया है। इन सूची में आगामी उप चुनाव को देखते हुए अलीराजपुर और निवाड़ी के कलेक्टर को भी बदला गया है। वहीं 14 में से 9 जिले के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया जबकि पांच कलेक्टर्स की दूसरे जिले में पोस्टिंग की गई है।

निवाड़ी कलेक्टर को जहां आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। वही अलीराजपुर की सुरभि गुप्ता को हस्तशिल्प और हरकंधा विभाग कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अरविंद दुबे को रायसेन कलेक्टर की कमान सौंपी गई है जो कि उमाशंकर भार्गव को विदिशा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वही अंकित अस्थाना को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दरअसल राज्य शासन ने मध्य प्रदेश के 12 जिलों के कलेक्टरों (collectors) को इधर से उधर किया है। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। यहां देखे लिस्ट

Read More: MP Politics: BJP कार्यकर्ता से बोले CM Shivraj – कोई भटे के भाव भी नहीं पूछेगा…

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews