मूर्तिकार अरूण योगीराज की बनाई प्रतिमा होगी राम मंदिर में स्थापित, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुए कही ये बात

ram murti

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया है। आपको बता दें, कर्नाटक के जाने-माने मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति का चयन हुआ है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट X पर मूर्ति चयन की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने क्या कहा

प्रहलाद जोशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर मूर्ति के चयन होने की जानकारी देते हुए लिखा, “जहां राम है वहां हनुमान है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हमारे गौरव अरुण योगीराज के द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी।” आगे उन्होंने लिखा, “यह भगवान राम और उनके भक्त हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है।”

जानें, कौन हैं मूर्तिकार अरुण योगीराज

आपको बता दें, मूर्तिकार अरुण योगीराज प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं। 37 वर्षीय अरुण योगीराज के पिता को वाडियार घराने के महलों की खूबसूरती बढ़ाने और चार चांद लगाने के लिए भी जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक अरुण योगीराज ने साल 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी।

नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में भगवान राम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है। आपको बता दें, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, राजस्थान के सत्यनारायण पांडे ने रामलला के श्वेत रंग की मूर्ति बनाई है। वहीं, मैसूर के अरुण योगीराज और बेंगलुरु के जीएल भट्ट ने श्याम रंग की मूर्ति बनाई है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews