UP Weather : 2 सिस्टम सक्रिय, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश, आंधी-ओले का अलर्ट, 5 मई से फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण  उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज बुधवार को 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली की गरज-चमक के साथ कई जगहों पर  ओले भी गिर सकते हैं।  राज्य में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।गुरुवार तक प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश होगी उसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।

आज 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 3-4 मई तक आंधी-तेज हवा के साथ बारिश होगी। 3 मई तक प्रदेश में अधिकांश समय घने बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आज 49 जिलों में बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने, आंधी-बारिश के आसार को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे या सामान्य रहने के आसार हैं।

4 मई तक जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों सहित उत्तरी हिस्सों में कुछ प्री-मानसून बारिश की एक्टिविटी बन रही है, जिससे मई में बारिश-आंधी के आसार बन रहे है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना  है। 4 मई तक बारिश, ओले और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। 40 से 50 किमी. की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।  हालांकि 5 मई से बादल छंटने के साथ मौसम साफ होगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक होगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य के बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबडेकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews