
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए है और कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी देखने को मिलीं। यूपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन में बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
यूपी मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इसका असर मंगलवार से दिखने लगेगा। अगले दो-तीन दिनों तक यूपी के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश और ओले गिर सकते हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने के आसार है। लू का भी असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 6 अप्रैल तक हल्की बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायुं, पीलीभीत, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर और एटा जिलों में 6 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।
जानिए जिलों का हाल
- आज भी लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। लखनऊ का आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- झांसी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। प्रयागराज में भी तापमान इसी के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
- वाराणसी और आगरा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।अलीगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 31 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया जाएगा।
- नोएडा में तापमान 16 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

