UP Weather : शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, तापमान में वृद्धि, मार्च में पड़ेगी तेज गर्मी, जानें IMD का पूर्वानुमान

chhattisgarh weather update today

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एक तरफ सुबह और शाम हल्का सर्द मौसम है तो वहीं दोपहर में तेज धूप गर्मी बढ़ा रही है। लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज आद‍ि ज‍िलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई ज‍िलों में तो पारा 35 ड‍िग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 गंटे में आगरा, बांदा, गोरखपुर, कानपुर में तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है।हालांकि सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने से ठंडक का भी एहसास हो रहा है।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा और सुबह के वक्त लखनऊ में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मेरठ में तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।वहीं नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है, तेज धूप होने से गर्मी का असर भी दिख सकता है। नोएडा में तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

कानपुर में छा सकते है बादल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हल्के बादल छा सकते है वही धुंध का भी असर देखने को मिल सकता है। मेरठ में हल्की ठंड का असर रहेगा और गाजियाबाद में भी मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिलेगा । वही आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा, संभावना है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, इस बार अधिक तपिश के चलते समय से पहले फसलें पक सकती हैं।

25 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

आईएमडी (IMD) के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। वही 25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है, जिसके चलते पहाड़ी राज्यों के मौसम में बदलाव आएगा। मौसम और हवा के बनते नए पैटर्न से अगले दो दिन में पहाड़ पर फिर बर्फ गिरने के आसार हैं।अगर ऐसा हुआ तो इसका असर कानपुर और आसपास के तापमान पर भी पड़ेगा, नमी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews