गुजरात के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच में जुटी साइबर क्राइम यूनिट

गांधीनगर और अहमदाबाद के कई स्कूलों को धम से उड़ाने की धमकी मिली है। जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। साइबर क्राइम यूनिट सोर्स का पता लगाने में जुटी है। छात्रों को छुट्टी दे दी गई है। 
Gujarat School Bomb Threat

अहमदाबाद, गांधीनगर और कलोल में कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी (Gujarat School Bomb Threat) मिली है। इसमें महाराजा अग्रसेन, जाइड्स, ज़ेबार, डीएवी इंटनेशनल, निर्माण, सीबीएसई डिविजन स्कूल समेत 19 विद्यालय शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस अलर्ट है। स्टूडेंट्स पैरेंट्स और स्कूल प्रशासन में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस, स्क्वाड डॉग, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। स्कूल कैंपस की जांच की गई।

मामले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। अहमदाबाद डीसीपी, जॉन-1 हर्षद पटेल ने कहा कि ईमेल के सोर्स को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। इस मामले की जांच अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट कर रही है। अब तक कई स्कूलों को बीडीडीएस ने एएस क्लियर कर दिया है।

कई स्कूलों में छुट्टी 

अहमदाबाद के करीब 10 स्कूलों को बम की धमकी वाली में ईमेल भेजी गई है। जिसके तहत पुलिस के सीनियर अधिकारी ,लोकल पुलिस स्टेशन इंचार्ज और दूसरी टीम में अलग-अलग स्कूलों की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। धमकी के कारण स्टूडेंट्स और अभिभावक डरे हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों ने आफ्टरनून सेशन को स्थगित या रद्द कर दिया है। जिन स्कूलों को धमकी नहीं मिली है, वे भी अपने कैंपस की जांच कर रहे हैं।

ईमेल में क्या था?

स्कूलों को एक ईमेल भेजा गया। जिसमें दोपहर 1:11 बजे बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। इसमें “अहमदाबाद धमाके ब्लास्ट- स्कूल टू साबरमती जेल तक” भी लिखा हुआ था। इतना ही नहीं ईमेल में लॉरेंस बिश्नोई और अमित शाह को टारगेट बनाने की बात भी लिखी हुई थी। ईमेल में खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े एक ग्रुप का जिक्र किया गया है। अहमदाबाद पुलिस सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग मामले दर्ज करेगी। सभी धमकियों के लिए जांच भी अलग से होगी। ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews