MP Breaking News

IAS Transfer: इन 28 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट

गुजरात में 28 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। निदेशक, सीईओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 21 जुलाई को आदेश जारी किया गया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

गुजरात में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने 28 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। UGVCL, GIDC और DGVCL के प्रबंध निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग ने मंगलवार को जारी किया है।

पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल ) के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत बैच 2021 के आईएएस अधिकारी केपी जोशी को स्थानांतरित करके जिला विकास अधिकारी देवभूमि द्वारिका पद पर नियुक्त किया गया है। गुजरात मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड गांधीनगर पद पर कार्यरत डीके ब्रह्म भट्ट को स्थानांतरित पंड्या को प्रबंध निदेशक गुजरात मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है।

जूनागढ़ और पोरबंदर नगर निगम के नगर आयुक्त बदले गए 

जूनागढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त पर कार्यरत प्रणव जोशी को स्थानांतरित करके गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पोरबंदर नगर निगम एचजे प्रजापति को जिला विकास अधिकारी अमरेली पद पर नियुक्त किया गया है। पोरबंदर नगर निगम के नए नगर आयुक्त अब सुथार राज रमेशचंद्र होंगे, जो पहले सूरत अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद पर कार्यरत थे। जूनागढ़ नगर निगम के नए नगर आयुक्त पद आईआर वाला को पदस्थ किया गया है।

इन आईएएस अफसरों के प्रभार में भी बदलाव हुआ 

गौरंगभाई एच मकवाना को उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड मेहसाना के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। केजे राठौड़ को दक्षिण गुजरात विच कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष लोधा को जिला विकास अधिकारी दाहोद को स्थानांतरित करके उप नगर आयुक्त, सूरत नगर निगम पद पर नियुक्त किया गया है।

बीएन पटेल को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुजरात गैस लिमिटेड पद की जिम्मेदारी दी गई है। एमके जोशी को डेवलपमेंट भारत एजेंसी ऑफ गुजरात गांधीनगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक पद पर डीके पटेल को नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: इन 28 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट