MP Breaking News

बजट 2026 में गुजरात को मिली बड़ी सौगात, CM भूपेंद्र पटेल ने जताया आभार, जानें क्या कहा?

बजट 2026-27 में गुजरात के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। जामनगर में ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर अपग्रेड किया जाएगा। जिसे लेकर सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। 
Union Budget 2026 Gujarat Announcements

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) की पेशकश की है। जिसमें गुजरात के लिए कई विशेष घोषणाएं की गई है। 7 नए हाई लेवल स्पीड रेल कॉरिडर का ऐलान किया गया है, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी सुधरेगी। हेल्थकेयर और इंडस्ट्री सेक्टर का विकास भी होगा।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 9वीं बजट पेश करने पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि, “कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह बजट तीन कर्तव्यों पर केंद्रित है। जिसमें GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और दिव्यांगजनों के स्तंभों को मजबूत किया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के तहत समाज के सभी सेक्टर और हर वर्ग को कवर किया गया है।”

जामनगर बनेगा ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर 

जामनगर में WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करने की घोषणा की गई है। जिसे दुनिया भर में ट्रेडिशनल दवाइयों की रिसर्च बढ़ेगी। जिला अस्पतालों में ट्रॉमा और इमरजेंसी केयर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वित्त मंत्री तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इससे आयुष फार्मेसी और दवा परीक्षण लैब को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा 5 मेडिकल हब का ऐलान भी किया गया है, जिससे मेडिकल टूरिज़्म को बढ़ावा मिलेगा।

गुजरात को क्या-क्या मिला?

  • पूर्वी भारत में दानकुनी से सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान बजट में किया गया है। जिससे राज्य के ट्रेड, इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तेज लॉजिस्टिक सर्विस मिलेगी।
  • बजट में 5 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया गया है, जिसमें से 4 गुजरात में होंगे।
  • 10,000 करोड़ रुपये के SME-MSME ग्रोथ फंड को मंजूरी मिली है। इससे राजकोट, मोरबी और अन्य शहरों में इन्डस्ट्रियल ग्रोथ देखने को मिल सकता है।
  • नारियल, काजू और कोको प्रोडक्शन के लिए विशेष प्रावधान होंगे। पुराने नारियल के पेड़ों को उच्च-स्तर गुणवत्ता वाले पेड़ों से बदला जाएगा।
  • लोथल और धोलावीरा को देश के 15 आर्कियोलॉजिकल हेरिटेज क्लस्टर टूरिज्म डेवलपमेंट में शामिल किया गया है। जिससे गुजरात में टूरिज्म के जरिए “हेरिटेज भी, विकास भी” की सोच को पूरा किया जाएगा।
  • आईकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए 10,000 टूरिस्ट गाइड तैयार करने की योजना से गुजरात के आईकॉनिक टूरिस्ट जगह पर लोकल रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
बजट 2026 में गुजरात को मिली बड़ी सौगात, CM भूपेंद्र पटेल ने जताया आभार, जानें क्या कहा?