Hindi News

Transfer 2026: इन 2 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 3 हुए प्रमोट, 13 आईपीएस अफसर भी इधर से उधर

Published:
आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। ओडिशा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों को पदोन्नत किया गया है। पश्चिम बंगाल में 13 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। 
Transfer 2026: इन 2 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 3 हुए प्रमोट, 13 आईपीएस अफसर भी इधर से उधर

देश के कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। वहीं ओडिशा में तीन आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। एसपी, डीआईजी, आईजीपी समेत कई पदों में प्रभार में बदलाव हुआ है।

पश्चिम बंगाल में आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को सीपी, बैरकपुर पीसी के पद पर नियुक्त किया गया है। मुरलीधर को सीपी, बिधान नगर पीसी पद पर भेजा गया है। अमित पी. जावलगी को आईजीपी, वर्धमान रेंज पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अफसर मुकेश को आईजीपी, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंज पद पर पदस्थ किया गया है।

पश्चिम बंगाल आईपीएस तबादला सूची

  • आईपीएस अधिकारी सैयद वकर रजा, डीआईजी मुर्शिदाबाद रेंज को स्थानांतरित करके डीआईजी, नादिया और राणाघाट रेंज पद पर पदस्थ किया गया है।
  • कंकर प्रसोद, डीआईजी कम्युनिकेशन को डीआईजी जेल पद पर भेजा गया है।
  • श्याम सिंह, डीआईजी वर्धमान रेंज को डीआईजी टेलीकम्युनिकेशन पश्चिम बंगाल पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आलोक राजोरिया डीआईजी, ट्रैफिक को डीआईजी बरासात रेंज पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आकाश मघरिया, डीआईजी प्रेसीडेंसी रेंज को सीपी, हावड़ा पीसी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • भास्कर मुखर्जी, डीआईजी बरसात रेंज को डीआईजी प्रेसीडेंसी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डेविड ईवान लेपचा, डीआईजी ट्रैफिक पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गौरव लाल को सीआईडी पश्चिम बंगाल पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एसपी सुंदरबन पीडी पद पर कार्यरत डॉ. कोटेश्वर राव को सीपी, चंदननगर पीसी पद पर नियुक्त किया गया है।

आंध्र प्रदेश आईएएस ट्रांसफर लिस्ट 

बैच 1993 के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंघल, एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, तिरुमाला, तिरुपति देवस्थानम की सेवाएं रेवेन्यू (एंडोमेट्स) डिपार्टमेंट से वापस ले ली गई है। इस पद की आईआरएस अफसर वेंकैया चौधरी को इस पद का प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी मुद्दादा रविचंद्र, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव को एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, तिरुमाला, तिरुपति देवस्थानम का एडिशनल चार्ज दिया गया है। वह TTD के ईओ का चार्ज भी दिया गया है।

ओडिशा में इन आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन 

ओडिशा में तीन आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। आदेश 1 फरवरी 2026 से लागू हो चुका है। वेतन मैट्रिक्स के टॉप ग्रेड यानि लेवल-17 के तहत पदोन्नति मिली है। एपेक्स ग्रेड में प्रमोशन होंने पर अफसरों को अतिरिक्त मुख्य सचिव के रैंक पर नियुक्त किया गया है। इस सूची में शाश्वत मिश्रा, विशाल कुमार देव और उषा पाढे शामिल हैं।