शादी में 300 लोगों को खिलाया खाना, 100 अस्पताल में भर्ती, दूल्हे के पिता व हलवाई पर केस

शादी में 300 लोगों को खिलाया खाना, 100 अस्पताल में भर्ती, दूल्हे के पिता व हलवाई पर केस

गुना। विजय जोगी मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 100 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित महिलाएं, पुरुष और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं कलेक्टर के आदेश पर पुलिस ने दूल्हे के पिता और हलवाई के खिलाफ कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। गुना शहर की श्रीराम कॉलोनी निवासी दुर्गादास कबीरपंथी के बेटे दीपक की शादी है। बताया जा रहा है कि शादी के लिए 40 लोगों के शामिल होने की अनुमति ली थी। मंगलवार शाम को उसकी बरात जाना थी। इसके एक दिन पहले सोमवार शाम को दूल्हे के पिता ने पंगत में बैठा कर करीब 300 लोगों को भोजन कराया था। पुलिस ने अनुमति लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही फूड सैंपल भी लिया गया है।

भोजन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 9 बजे लोगों को उल्दी-दस्त शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक लोग अस्पताल में पहुंचते रहे। कोतवाली में दूल्हे के पिता दुर्गा प्रसाद और हलवाई मीनू प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews