मजदूर दंपती को शौचालय में कर दिया क्वॉरेंटाइन, वहीं खाया खाना

मजदूर दंपती को शौचालय में कर दिया क्वॉरेंटाइन, वहीं खाया खाना

गुना| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) संकट के बीच एक परिवार शौचालय (Toilet) में खाना खाने को मजबूर है| मामला गुना (Guna) जिले के राघौगढ़ जनपद की टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा का है| जहां दंपती को स्कूल के शौचालय में क्वारंटाइन कर दिया गया। मजदूर दंपति की मजबूरी है कि वह टॉयलेट से बाहर नहीं निकल सकते। शौचालय के अंदर ही उन्हें खाना दिया गया| टॉयलेट में खाना खाते मजदूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है|

दरअसल, ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा में सरकारी स्कूल को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। बाहर से आए मजदूरों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। यहां मजदूर दंपती को स्कूल के शौचालय में रविवार को क्वारंटाइन कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद दंपती को स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं कलेक्टर एस. विश्वनाथ का कहना है कि टोडरा गांव में शौचालय में रहते मजदूर का फोटो आया है, वह मजदूर शराब के नशे में शौचालय में पहुंच गया था। उसकी पत्नी ने शौचालय में भोजन परोस दिया। यह बात जांच में सामने आई है। मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जायेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews