सड़क हादसे में एएसआई की मौत, बेटा-बहू समेत चार घायल

सड़क हादसे में एएसआई की मौत, बेटा-बहू समेत चार घायल

गुना| मध्य प्रदेश के गुना में एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एएसआई की मौत हो गई। वही हादसे में एएसआई के बेटा-बहू और पोता-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गुना से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह परिवार कार से भोपाल से भिंड के लहार जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के साथ भिंड जा रहे एएसआई की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं एएसआई के परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बैतूल नेशनल हाईवे-46 पर चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ाखुर्द के पास हुआ| जब एएसआई रामशंकर शर्मा की कार अनियंत्रित होकर पलट गई| इस हादसे में एएसआई रामशंकर शर्मा की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह भिंड के लहार क्षेत्र के रहने वाले थे। शर्मा भोपाल की पुलिस लाइन में पदस्थ थे

हादसे के बाद सभी घायलों को गुना से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। कार सवार बुधवार तड़के भोपाल से भिंड के लहार जाने के लिए कार क्रमांक एमपी 04 सीटी 7627 से निकले थे। कार में एएसआई का बेटा राघवेंद्र शर्मा (30), बहू रेखा शर्मा (29), पोती एंजिल (8) और दो साल का पोता पार्थ थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews