वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी नेता सुमेर सिंह सोलंकी ने बजाया ढोल

वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी नेता सुमेर सिंह सोलंकी ने बजाया ढोल

गुना, विजय कुमार जोगी। राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP)  और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह सोलंकी (Senior BJP leader Sumer Singh Solanki) अपने दो दिवसीय दौरे (Two day tour) पर आज गुना पहुंचे, जहां पर गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र (Bamori Assembly Constituency) में होने वाले उपचुनाव को लेकर सोलंकी ने एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। वहीं जब सोलंकी आदिवासी बेल्ट में पहुंचे तो ग्रामीणों ने पारंपरिक डोल सुमेर सिंह सोलंकी से बनवाया और आदिवासी लोगों ने जमकर नृत्य किया।

बता दें कि सुमेर सिंह सोलंकी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं और अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बमोरी विधानसभा में जनसंपर्क पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हुए हैं। महेश सोलंकी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद की बात करती है और कांग्रेस राष्ट्र तोड़ने की हमारा उद्देश्य यही है हमारा भारत सोने की चिड़िया फिर कहा जाए और एक अच्छी छवि वाली सरकार और काम करने वाली सरकार जनता को मिल सके इसलिए मैं हमारी पार्टी के नेता एवं मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के लिए जनसंपर्क कर रहा हूं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 सीटों को लेकर उपचुनाव (mp byelection 2020) होने वाले है,जिसको लेकर कांग्रेस (congress) और बीजेपी (bjp) लगातार काम कर रही है। मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 (Madhya Pradesh by-election 2020) को लेकर चुनाव आयोग(election commission) ने 3 नवंबर की तारीख घोषित की है, जिसके बाद से आचार संहिता लग गई है। मध्यप्रदेश में 28 सीटों को उपचुनाव होने है, जिसमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है, वहीं बाकि की तीन सीटें विधायकों के निधन के चलते खाली हुई है। मुरैना, सुमावली, मेहगांव, दिमनी अंबाह, ग्वालियर पूर्व, गोहद, ग्वालियर, भांडेर,पोहरी, डबरा, बामोरी, करेरा, मुंगावली, सांची, अशोकनगर, अनूपपुर, सुरखी, , सुवासरा, हाटपिपल्या,आगर-मालवा,नेपानगर, मंधाता ,ब्यावरा , सांवेर, जौरा, मलहारा, बदनावर में उपचुनाव होना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews