कंप्यूटर बाबा ने साधा लक्ष्मण सिंह पर निशाना

Computer-Baba-raid-on-mafia

विजय जोगी/गुना। कांग्रेस की सरकार में मंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा आजकल फुल टाईम राजनीति कर रहे हैं। रेत खदानो पर अपनी छापेमारी को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले कंप्यूटर बाबा ने इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के भाई, मंत्री जयवर्धन के चाचा और अपनी पार्टी में विधायक वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना साधा है।

दरअसल लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करके आइफा अवॉर्ड के इंदौर के डेली कॉलेज में होने को लेकर सवालिया निशान खड़े किए थे और कहा था कि परीक्षाओं के समय में डेली कॉलेज मे यह आयोजन परीक्षार्थियों के हित में नहीं है। इसपर कंप्यूटर बाबा ने कहा है कि लक्ष्मण सिंह की आदत अनर्गल बयान देने की हो गई है। हर विषय पर लक्ष्मण सिंह बोलना चाहते हैं जो ठीक नहीं है। बाबा ने कहा कि मैं कान्ग्रेस में नहीं, सरकार में हूं और पूरी कांग्रेस एकजुट है ।कमलनाथ ,सिंधिया और दिग्विजय के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं, शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए बाबा ने कहा कि उनका पूरा परिवार नर्मदा की रेत के अवैध उत्खनन में लगा हुआ था और नर्मदा के श्राप के कारण ही वो सत्ता से बाहर हुए हैं। अपनी ही पार्टी के विधायक पर बाबा का यह बयान अब कहीं ना कहीं एक बार फिर मुसीबत की जड़ बनेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews