गुना में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, सिंधिया को लेकर कही ये बड़ी बात

गुना में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, सिंधिया को लेकर कही ये बड़ी बात

गुना, विजय कुमार जोगी। केंद्र सरकार के खिलाफ किसान कानूनों (Agricultural Laws) को लेकर आज हुए देशव्यापी आंदोलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ग्वालियर से लौटते समय कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में गुना पहुंचे। यहां उन्होने राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के साथ हुए अपने संवाद पर भी बात की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है और देशभर में इसका विरोध हो रहा है। उन्होने कांग्रेस के प्रदेशव्यापी चक्का जाम एवं आंदोलन को लेकर कहा कि इस बिल को लेकर हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक सरकार इस कृषि बिल को खत्म नहीं करेगी तब तक हम विरोध करते रहेंगे। वहीं राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के नोंकझोक को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि जिस कांग्रेस ने सिंधिया को सम्मान दिया, वे उसी पार्टी के खिलाफ बोल रहे थे। मैं केवल यही बताना चाहता था इसीलिये ‘वाह महाराज’ कहा, लेकिन मेरा आशीर्वाद सदा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews