
गुना, संदीप दीक्षित। मध्य प्रदेश में गुना (guna) जिले के चांचौड़ा इलाके में 20 दिन पहले एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था यह मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी क्षेत्र में एक और नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात नेसकला गांव की बताई जा रही है। यहां 10 वर्षीय पीडि़ता मवेशी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान दो नाबालिग आरोपियों ने उसे धमकाया।
गुना एसपी ने खुलासा किया है कि एक नाबालिग द्वारा पीडि़ता के साथ ज्यादती की गई, जबकि दूसरा उसकी निगरानी में खड़ा रहा। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया और करीब 5 घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”771590356″]
20 दिनों के यह दूसरा मामला
आपको बता दें कि इससे पहले 28 अक्टूबर को चांचौड़ा में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। लगभग 20 दिनों के भीतर चांचौड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की यह दूसरी वारदात है।
[dgv_vimeo_video id=”771589862″]
