गुना, विजय कुमार जोगी। शहर सहित जिले भर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को गुना ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। एक दिन में सबसे ज्यादा 24 पाॅजिटिव केस आए हैं। इसी के साथ गुना में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ से पार होकर 320 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित दुबे कालोनी में 5 मिले हैं। वही मटकरी, माथुर, सिसोदिया और जाट मोहल्ला सहित पूरे शहर के अलग अलग हिस्सों से संक्रमित मरीज मिले हैं।
गुना ने तोड़ा अब तक का रिकार्ड, एक दिन में आए सबसे ज्यादा 24 पाॅजिटिव केस
Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →






