Guna : प्रसव के दौरान अधिक रक्त बहने से प्रसूता की हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

mp news

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (guna) जिले के रुठियाई क्षेत्र के गोलाखेड़ी निवासी प्रसूता महिला की अस्पताल और चिकित्सकों द्वारा एक जगह से दूसरी जगह रेफर करने की वजह से मौत हो गई। महिला ने रुठियाई स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद ज्यादा रक्त बहने की वजह से पहले गुना के निजी अस्पताल और बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया। इस भाग-दौड़ की वजह से रक्त ज्यादा बह गया और महिला की जान चली गई।

यह भी पढ़े…श्योपुर जिला चिकित्सालय के बाथरूम में गिरने से प्रसूता की मौत, दो दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म

जानकारी सामने आई है कि गोलाखेड़ी निवासी सपना लोधा को प्रसव पीड़ा के बाद रुठियाई उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सपना लोधा को आंखों से दिखना बंद हो गया। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ स्टाफ को जानकारी दी तो उन्होंने आनन-फानन में सपना को गुना स्थित निजी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

यह भी पढ़े…जबलपुर : शिल्पा झारिया हत्या मामला, आरोपी का एक और वीडियो आया सामने, अभी तक फरार

इस अस्पताल में अधिक रक्त बहने के चलते चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया और सलाह दी कि सरकारी अस्पताल में प्रसूता को भर्ती कराया जाए। इस आपा-धापी और भागदौड़ के बीच सपना की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही थी। अंतत: सरकारी अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में उसने सांसें थम गईं। परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया, लेकिन सामान्य परिवार के होने की वजह से ज्यादा विरोध नहीं कर सके। अंतत: प्रसूता के शव को लेकर अपने गांव गोलाखेड़ी रवाना हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”769954801″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews