गाडरवाडा हनुमान मंदिर में बदमाशों ने चस्पा किया धमकी भरा खत, जानें क्या लिखा

गाडरवाडा हनुमान मंदिर में बदमाशों ने चस्पा किया धमकी भरा खत, जानें क्या लिखा

गुना,संदीप दीक्षित। गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर धमकी भरा पत्र चिपकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राघौगढ़ के गाडरवाडा में हनुमानजी का प्राचीन मंदिर (gadarwada hanuman temple) है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, अर्जी लगाते हैं और मनोकामना पूर्ण होने की बात कहते हैं।

यह भी पढ़े…देवास में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा मामले का खुलासा

इस धार्मिक की सेवा करने वाले संत बृजेश पारीक को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। बदमाशों ने संत निवास के बाहर पर्चा चिपका दिया है। जिसमें 15 दिन के भीतर धाम बंद करने की चेतावनी दी गई है। पत्र की भाषा बेहद आपत्तिजनक है।

[dgv_vimeo_video id=”770394369″]

यह भी पढ़े…UGC PhD Admission : यूजीसी की बड़ी तैयारी, पीएचडी में इन शोधार्थियों को मिली विशेष छूट, मिलेगा लाभ

[dgv_vimeo_video id=”770393283″]

घटना की सूचना मिलने पर राघौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इस घटना के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश है, वह धमकी देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकडने की मांग कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”770394289″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews