Guna News: बमौरी वन मंडल में पदस्थ अधिकारी ने शराब के नशे में मचाया था उत्पात, FIR दर्ज

fir

Guna News : गुना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बमौरी वन मंडल में पदस्थ SDO सुरेश अहिरवार के खिलाफ 15 दिनों के भीतर दूसरी FIR दर्ज हुई है। बता दें कि एसडीओ अहिरवार बीते 9 मार्च की रात बमौरी विद्युत वितरण कंपनी के परिसर पहुंचे। इस दौरान शराब के नशे में उन्होंने अधिकारियों को गालियां दीं और जमकर उत्पात मचाया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एसडीओ सुरेश अहिरवार अपने सरकारी वाहन से बमौरी विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस पहुंचते हैं और वन विभाग के कार्यालय की बिजली गुल होने की बात कहकर वहां मौजूद अधिकारियों को धमका रहे हैं। साथ ही यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर उनके दफ्तर की बिजली काटने की हिम्मत कैसे हो गई। इस दौरान उनका साथी बार-बार उन्हें पकड़कर वाहन में बिठाते नजर आ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”922309332″]

SDO सहित 3 पर मामला दर्ज

इधर, बिजली कंपनी के अधिकारी भयभीत होकर डायल-100 को फोन लगाया। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही एसडीओ वहां से चले गए। बता दें कि बमौरी विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा एसडीओ सुरेश कुमार अहिरवार समेत 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने, गाली देने, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले 20 फरवरी को बमौरी थाने में ही पदस्थ महिला आरक्षक ने एसडीओ के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

[dgv_vimeo_video id=”922306067″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews