Guna News : खाटू श्यामबाबा की भजन संध्या में CM के बेटे कार्तिकेय ने गाया, राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला

Guna News : खाटू श्यामबाबा की भजन संध्या में CM के बेटे कार्तिकेय ने गाया, राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला

Guna News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने बुधवार को गुना जिले की बमौरी विधानसभा का दौरा किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे कार्तिकेय ने अपने पिता की तर्ज पर मंच से गायन में भी हाथ आजमाए।

कार्तिकेय ने गाया भजन

बमौरी विधानसभा के विशनबाड़ा गांव में खाटू श्यामजी की भजन संध्या आयोजित हुई, जहां कार्तिकेय ने उनकी मां साधना सिंह द्वारा सिखाए गए भजन राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला… गाया। इस मौके पर मंच पर उनके साथ पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया और राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले कार्तिकेय के पिता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कुछ विशेष मौकों पर माइक लेकर भजन, लोकगीत गुनगुनाते देखे गए हैं।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”819194074″]

[dgv_vimeo_video id=”819193861″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews